Breaking
- Raipur News: शहरी गैस वितरण नीति के तहत PNG नेटवर्क विस्तार पर जोर, मुख्य सचि...
- Raipur News: प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत 2111 ट्री गार्ड और 446 कांक्रीट घेरे ...
- CG Accident News: बाइक-स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत 3 की मौत
- लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण” के मूलमंत्र के साथ अधोसंरचना विकास को दे रह...
- ‘दृश्य संवाद 2026’ में तस्वीरों में दिखा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ स...
- Chhattisgarh Mining News: 45 खनिज अन्वेषण परियोजनाओं को मिली मंजूरी, लिथियम-ग...
- Raipur News: प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत 2111 ट्री गार्ड और 446 कांक्रीट घेरे ...
- Raipur News: अशोका रतन में जल संकट दूर करने रहवासियों ने महापौर से की मांग, व...
- Raipur News: नगर निगम जोन-1 में 2 बड़े बकायादारों के संस्थान सील, ₹2.24 लाख क...
- Raipur News: कलेक्टर ने निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग का किया निरीक्षण, गुणवत्...
Raipur News: मालवीय मार्ग और शास्त्री मार्केट में अतिक्रमण पर कार्रवाई, ठेला संचालकों से 15 हजार का ई-चालान

रायपुर में टीम प्रहरी अभियान के तहत नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने मालवीय मार्ग एवं शास्त्री मार्केट मुख्य मार्ग पर सड़क पर अतिक्रमण करने वाले ठेला संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान का उद्देश्य बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाए रखना है। कार्रवाई के दौरान संबंधित ठेला संचालकों को सड़क पर सामान या ठेला लगाकर मार्ग बाधित नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई।

नगर निगम की टीम ने दोनों मार्गों के किनारे सड़क पर कब्जा करने वाले ठेला संचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 15 हजार रुपये का ई-चालान वसूला। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में दोबारा सड़क पर अतिक्रमण पाए जाने पर सामान की जब्ती सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी। ठेला संचालकों को यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की समझाइश भी दी गई।
अभियान के दौरान नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जोन 4 कमिश्नर दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता आशुतोष सिंह, शेखर सिंह, सहायक अभियंता नीतीश झा, दीपक देवांगन, उप अभियंता हिमांशु चंद्राकर, उड़न दस्ता प्रभारी तसव्वुर अली सहित नगर निगम और यातायात पुलिस की टीम मौजूद रही। अधिकारियों के अनुसार टीम प्रहरी अभियान के तहत अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, जिससे आम लोगों और राहगीरों को जाम से राहत मिल सके।







