Breaking

Raipur Lok Adalat 2026 – 12 दिसंबर को लगेगी लोक अदालत, 8 दिसंबर तक करा सकेंगे पेंडिंग ई-चालान का पंजीयन

Chhattisgarh 21 November 2026 (10)

post

रायपुर। वाहन चालकों और वाहन स्वामियों के लिए राहत की खबर है। राजधानी रायपुर में 12 दिसंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें 23 जनवरी 2025 से 6 फरवरी 2026 के बीच जारी किए गए लंबित ई-चालान प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्वामी 8 दिसंबर 2026 तक अपना पंजीयन करा सकेंगे। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीयन कराने की अपील की है।

Advertisement

यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के अनुसार, लंबित ई-चालानों के निराकरण के लिए वाहन स्वामी लोक अदालत से पहले अपने नजदीकी यातायात थाने या यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी पहुंचकर पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए शहर के नौ स्थान निर्धारित किए गए हैं, ताकि वाहन चालकों को पंजीयन कराने में परेशानी न हो।

इन 9 स्थानों पर करा सकते हैं पंजीयन

वाहन स्वामी यातायात थाना तेलीबांधा, पचपेड़ी नाका, भाठागांव बस स्टैंड, टाटीबंध, भनपुरी, पंडरी पुराना बस स्टैंड, शारदा चौक और कालीबाड़ी में पंजीयन करा सकते हैं। इसके अलावा यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी में भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं ई-चालान की स्थिति

वाहन चालक अपने लंबित ई-चालान की स्थिति घर बैठे ऑनलाइन भी जांच सकते हैं। इसके लिए परिवहन विभाग के आधिकारिक पोर्टल ई-चालान पोर्टल पर जाना होगा। यहां वाहन नंबर अथवा चालान का विवरण दर्ज कर लंबित चालान की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

डीसीपी ट्रैफिक ने की वाहन चालकों से अपील

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने वाहन चालकों और वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे 8 दिसंबर 2026 तक अपने लंबित ई-चालान प्रकरणों का पंजीयन कराएं और 12 दिसंबर को आयोजित लोक अदालत के माध्यम से उनका निराकरण कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय पर चालान का भुगतान और निराकरण नहीं कराने पर संबंधित वाहन स्वामियों एवं चालकों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।

You might also like!