Breaking
- Raipur News: प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत 2302 ट्री गार्ड और 571 कांक्रीट घेरे ...
- Raipur News: कांवड़ यात्रा के रूट पर सफाई व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य विभाग अल...
- Surguja News: बिहान से ग्रामीण परिवारों को मिलेगा आत्मनिर्भरता का आधार, मछली ...
- Raipur News: नेत्रदान को बढ़ावा देने अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यश...
- Bastar University News: भर्ती प्रक्रिया पर पूर्व विधायक ने उठाए सवाल, उच्च स्...
- Korba News: घर के पास खेलते समय कुएं में गिरा तीन साल का मासूम, मौत से परिवार...
- Parenting Tips: बच्चों की फोन की आदत से हैं परेशान? बिना डांटे ऐसे कम करें Sc...
- तेज रफ्तार कार ने 4 मवेशियों को मारी टक्कर, 3 की मौत; नशे में था चालक
- विकास के दावों के बीच लाल पानी की बोतल लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीण, कलेक्ट...
- बंदूक छोड़ अब राखी बना रहे आत्मसमर्पित नक्सली, पुनर्वास केंद्र में तैयार हुई ...
Raipur News: तीन दिनों से लापता व्यक्ति का खारुन नदी में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में खारुन नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान चंगोराभाठा निवासी उमेन्द्र देवांगन (53 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक उमेन्द्र 18 अगस्त को बिना किसी को बताए घर से निकले थे। काफी समय तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने डीडी नगर थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
तीन दिनों बाद खारुन नदी में उनका शव तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।







