Breaking

Raipur Job News : मूकबधिर दिव्यांगजनों के लिए इस दिन लगेगा प्लेसमेंट कैम्प

Chhattisgarh 06 March 2026 (55)

post

Raipur Job News : रायपुर, 06 मार्च 2026। विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर एवं डॉ. रेड्डीस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में मूकबधिर दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 09 मार्च 2026 को किया जा रहा है। यह कैम्प प्रातः 10:00 बजे से डॉ. रेड्डीस फाउंडेशन ग्रो रायपुर, पीडब्ल्यूडी मकान नंबर 843, कुशालपुर फ्लायओवर के पास, सुंदर नगर रायपुर में आयोजित होगा।

Advertisement


विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर की उपसंचालक डॉ. (श्रीमती) शशी अतुलकर ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की जाएगी। प्रमुख रूप से फ्लिपकार्ट, बिग बास्केट एवं टपरी द कैफे सहित अन्य संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।


उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक मूकबधिर दिव्यांगजन, जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण है, इस कैम्प में शामिल हो सकते हैं। इच्छुक आवेदकों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे 10वीं/12वीं/स्नातक की अंकसूची, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड के मूल एवं फोटोकॉपी तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।


उपसंचालक डॉ. शशी अतुलकर ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए आवेदक का रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र मूकबधिर दिव्यांगजनों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

You might also like!