Breaking
- Bastar Development: अंतागढ़ में मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’, लामकन्हा...
- Angan Milan: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों का हुआ सम्मान, पोषण-स्वच्छता...
- Chhattisgarh House Collapse: कच्चे मकान ढहने से महिला की मौत, दो हादसों में 4...
- Raipur Job Fair 2026: 8,720 पदों पर भर्ती, 10वीं से MBA तक युवाओं के लिए मौका
- Raipur Ganesh Jhanki Traffic Plan: 28 सितंबर को कई रास्ते रहेंगे बंद, जानें र...
- Moringa Mission: छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की PM मोदी ने की सराहना, ज...
- Sitapur Education Office: शिक्षकों से रिश्वत मांगने की शिकायत पर BEO को नोटिस...
- Chhattisgarh Culture: रामनामी समुदाय से मिले मंत्री राजेश अग्रवाल, ‘राम-नामी’...
- Scrap Action: अवैध कबाड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 130 टन स्क्रैप और 6 वाहन जब्त
- Bijapur Flood Relief: नेलसनार में बाढ़ के बीच प्रशासन ने संभाला मोर्चा, फंसे ...
Raipur Job Fair 2026: 8,720 पदों पर भर्ती, 10वीं से MBA तक युवाओं के लिए मौका

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ओर से राजधानी के बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 7 और 8 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। अब तक 36 नियोजकों और प्लेसमेंट संस्थाओं ने करीब 8,720 रिक्तियों की जानकारी विभाग को दी है।

रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, B.Sc. एग्रीकल्चर, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की योग्यता रखने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। MBA और MCA सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं के लिए भी पद उपलब्ध हैं। विभाग की ओर से अन्य औद्योगिक एवं व्यावसायिक संस्थानों से संपर्क किया जा रहा है, जिससे रिक्तियों की संख्या आगे बढ़ सकती है।
मैन्युफैक्चरिंग से हेल्थकेयर तक अवसर
मेले में मैन्युफैक्चरिंग, टेक्निकल, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, सेल्स एवं मार्केटिंग, बैंकिंग-फाइनेंस, ऑफिस वर्क एवं HR, कस्टमर सर्विस, हेल्थकेयर, सिक्योरिटी, लॉजिस्टिक्स-डिलीवरी और कृषि-एग्री बिजनेस सहित कई क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे।
उपलब्ध पदों में मशीन ऑपरेटर, असेंबली ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, मेंटेनेंस इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिकल इंजीनियर, QA/QC इंस्पेक्टर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, ऑफिसर, कंप्यूटर ऑपरेटर, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, टेलीकॉलर, रिलेशनशिप मैनेजर, नर्सिंग स्टाफ, केयरटेकर, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, ड्राइवर, डिलीवरी बॉय, बाइक राइडर और पिकर-पैकर जैसे पद शामिल हैं। विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस और ट्रेनी के अवसर भी उपलब्ध हैं।
सेक्टरवार रिक्तियों की बात करें तो टेक्निकल-मैन्युफैक्चरिंग में करीब 4,800, लॉजिस्टिक्स-ट्रांसपोर्ट में 1,600, सिक्योरिटी में 650 और हेल्थकेयर-केयर सर्विसेज में करीब 580 पद बताए गए हैं।
कई कंपनियों में रोजगार के अवसर
रोजगार मेले के लिए क्वेस कॉर्प, रैंडस्टैड इंडिया, राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स-सतलज टेक्सटाइल्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स, जेनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, एयरटेल पेमेंट्स बैंक, इंस्टाकार्ट, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल, स्वतंत्र माइक्रोफिन, एनआईआईटी, आइसेक्ट, शांता टेक्नो, राजत इक्विपमेंट्स और फर्स्ट फ्लाई कॉर्पोरेट सहित विभिन्न कंपनियों ने रिक्तियां उपलब्ध कराई हैं।
इनमें छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के अलावा देश के अन्य राज्यों में रोजगार के अवसर भी शामिल हैं।
ई-रोजगार पोर्टल से करें आवेदन
अभ्यर्थी erojgar.cg.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध रिक्तियों को देखकर अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर प्रोफाइल अपडेट करनी होगी। इसके बाद पसंद के पद का चयन कर आवेदन करना होगा और प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालना होगा।
पोर्टल पर उपलब्ध प्रोफाइल और आवेदनों के आधार पर नियोजक अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग और प्रारंभिक चयन भी कर सकते हैं।
मेले में ये दस्तावेज साथ ले जाएं
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र का प्रिंट, पहचान पत्र, शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाना होगा। जहां लागू हो, वहां अनुभव प्रमाण-पत्र भी रखना जरूरी होगा। सभी दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ उनकी छायाप्रति ले जाने की सलाह दी गई है।
8 अक्टूबर को प्रस्तावित है ऑफर लेटर वितरण
रोजगार मेले के दूसरे दिन 8 अक्टूबर को चयनित युवाओं को ऑफर लेटर वितरित किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण हेमंत रमेश नंदनवार ने बताया कि विभाग अन्य प्रमुख उद्योगों और नियोजकों से भी लगातार संपर्क कर रहा है। रोजगार मेले में भाग लेने वाले उद्योग और नियोजक 7999385638 और 7000397968 पर संपर्क कर सकते हैं।






