Breaking
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
- Accident News: जोक नदी हादसे में पांचवें दिन मिला लापता भागीरथी साहू का शव
- Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आर...
- Cyber Crime News: 500 रुपये की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की ठगी, ...
Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

भर्ती परीक्षाओं और नियुक्तियों की ली जानकारी
बैठक में मुख्य सचिव ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (व्यापमं) के माध्यम से चल रही भर्ती परीक्षाओं और विभागों की ओर से भेजे गए इंडेंट यानी मांग पत्रों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने रिक्त पदों को भरने के लिए वित्त विभाग से मिली सहमति, पहले जारी किए जा चुके भर्ती विज्ञापनों और अब तक हुई नियुक्तियों की स्थिति की भी समीक्षा की।
इसके साथ ही विभिन्न विभागों में लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर आवश्यक जानकारी अधिकारियों से ली गई। विभागवार आंकड़ों की समीक्षा करते हुए रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया गया।
2027 की संभावित भर्तियों पर भी चर्चा
बैठक में वर्ष 2027 के लिए संभावित पदों को लेकर भी चर्चा हुई। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचित किए जाने वाले संभावित पदों की स्थिति और विभिन्न विभागों के अद्यतन भर्ती नियमों की जानकारी ली गई।
मुख्य सचिव ने भर्ती नियमों को समय के अनुरूप अपडेट रखने और भर्ती प्रक्रिया के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य आने वाले वर्षों में विभागों की जरूरत के अनुसार मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने पर फोकस
समीक्षा बैठक का प्रमुख उद्देश्य सरकारी विभागों में रिक्त पदों की पहचान कर उनकी भर्ती प्रक्रिया को गति देना, भर्ती नियमों को अद्यतन करना और भविष्य की भर्तियों के लिए स्पष्ट नियोजन तैयार करना रहा।
बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, गृह एवं जेल, नगरीय प्रशासन, महिला एवं बाल विकास, सामान्य प्रशासन, स्कूल शिक्षा, मुख्यमंत्री एवं खनिज, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, स्वास्थ्य और परिवहन सहित प्रमुख विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ चयन मंडल के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।
इन अधिकारियों ने लिया हिस्सा
बैठक में ऋर्चा शर्मा, निहारिका बारिक सिंह, सोनमणि बोरा, शहला निगार, अविनाश चम्पावत, डॉ. कमलप्रीत सिंह, पी. दयानंद, सिद्धार्थ कोमल परदेशी, अमित कटारिया और एस. प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।






