Breaking
- Clean City News: IFAT India 2026 में रायपुर के स्वच्छता नवाचारों की राष्ट्रीय...
- विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य ...
- Raipur Ganesh Utsav News: आस्था के साथ व्यवस्था भी जरूरी, समितियों से संवाद क...
- Crime News: दुष्कर्म और हत्या के दोषी को दोहरी उम्रकैद, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने ...
- हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिले, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो : ...
- CG Weather Alert: 11-12 सितंबर को तेज बारिश के आसार, रायपुर समेत कई जिलों में...
- Accident News: बेटे के लिए कमल तोड़ने तालाब में उतरे पिता की डूबने से मौत, गा...
- Raipur ITMS News: स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम के संचालन और विस्तार पर बड़ा मंथन, न...
- Dhamtari Crime News: पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे 4 मवेशी बरामद, तीन आरोपी ...
- Raipur Sports News: हांगकांग में इभानन का जलवा, स्पेशल ओलंपिक बॉलिंग चैंपियनश...
Raipur Ganesh Utsav News: आस्था के साथ व्यवस्था भी जरूरी, समितियों से संवाद कर समाधान निकालें—मीनल चौबे

रायपुर। आगामी गणेश उत्सव को लेकर राजधानी में यातायात, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। नगर निगम मुख्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता महापौर मीनल चौबे ने की। बैठक में गणेश उत्सव समितियों की अनुमति, अनिवार्य NOC, पंडाल, झांकी, पार्किंग, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

समितियों को अनावश्यक परेशान न करने के निर्देश
महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गणेश उत्सव समितियों को नियमों के नाम पर अनावश्यक परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और सामाजिक भावनाओं से जुड़ा पर्व है। इसलिए नियमों का पालन कराने के साथ समितियों की व्यावहारिक परेशानियों को भी समझना जरूरी है।
उन्होंने सभी जोन कमिश्नरों से कहा कि वे अपने क्षेत्रों की गणेश उत्सव समितियों के साथ समय रहते संवाद करें। यदि किसी अनुमति या NOC की आवश्यकता है तो इसकी जानकारी पहले से दी जाए और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराने में समितियों की मदद की जाए।
यातायात और नागरिक सुविधा का भी रखें ध्यान
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि गणेश पंडाल और झांकियां इस तरह स्थापित हों कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ आम नागरिकों की सुविधाएं भी प्रभावित न हों। पंडालों के आसपास यातायात, पार्किंग, पैदल आवागमन, अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए।
पुराने शहर के साथ जोन-4 और जोन-5 के संकरे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। महापौर ने पूर्व से चली आ रही व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने और अनावश्यक नए प्रयोग से बचने की बात कही।
पुलिस और निगम के बीच समन्वय पर जोर
नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने कहा कि वार्ड पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस और निगम अधिकारियों को समितियों के साथ मिलकर काम करना चाहिए। उद्देश्य ऐसा संतुलन बनाना है, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिले और आम नागरिकों का आवागमन भी सुचारु रहे।
डीसीपी डॉ. अर्चना झा ने कहा कि यातायात संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन नगर निगम के जोन कमिश्नरों और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय करेगा। उन्होंने पार्षदों से भी समितियों के साथ संवाद रखते हुए अनिवार्य NOC प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराने में सहयोग की अपील की।
“आस्था को रोकना नहीं, सुरक्षित आयोजन कराना उद्देश्य”
बैठक में जोन अध्यक्षों ने भी नियमों के पालन के साथ संवेदनशील और व्यवहारिक रवैया अपनाने पर जोर दिया। महापौर ने गणेश उत्सव समितियों से भी नगर निगम और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने तथा निर्धारित नियमों और अनिवार्य NOC प्रक्रिया का पालन करने की अपील की।
मीनल चौबे ने कहा कि आस्था के कारण किसी पड़ोसी, राहगीर या आम नागरिक को परेशानी न हो, यह भी सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आपसी विश्वास, संवाद और सहयोग के माध्यम से रायपुर में गणेश उत्सव को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी
बैठक में जोन-4 अध्यक्ष मुरली शर्मा, जोन-5 अध्यक्ष अंबर अग्रवाल, जोन-7 अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा, जोन-8 अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, जोन-10 अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों के साथ अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, सभी जोन कमिश्नर, पार्षद रवि ध्रुव, पूर्व पार्षद डॉ. प्रमोद साहू सहित संबंधित अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।






