Breaking
- Bastar Development: अंतागढ़ में मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’, लामकन्हा...
- Angan Milan: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों का हुआ सम्मान, पोषण-स्वच्छता...
- Chhattisgarh House Collapse: कच्चे मकान ढहने से महिला की मौत, दो हादसों में 4...
- Raipur Job Fair 2026: 8,720 पदों पर भर्ती, 10वीं से MBA तक युवाओं के लिए मौका
- Raipur Ganesh Jhanki Traffic Plan: 28 सितंबर को कई रास्ते रहेंगे बंद, जानें र...
- Moringa Mission: छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की PM मोदी ने की सराहना, ज...
- Sitapur Education Office: शिक्षकों से रिश्वत मांगने की शिकायत पर BEO को नोटिस...
- Chhattisgarh Culture: रामनामी समुदाय से मिले मंत्री राजेश अग्रवाल, ‘राम-नामी’...
- Scrap Action: अवैध कबाड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 130 टन स्क्रैप और 6 वाहन जब्त
- Bijapur Flood Relief: नेलसनार में बाढ़ के बीच प्रशासन ने संभाला मोर्चा, फंसे ...
Raipur Ganesh Jhanki Traffic Plan: 28 सितंबर को कई रास्ते रहेंगे बंद, जानें रूट और पार्किंग व्यवस्था

रायपुर, 27 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर में 28 सितंबर को गणेश विसर्जन झांकी निकाली जाएगी। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था जारी की है। झांकी रात 9 बजे शारदा चौक से शुरू होकर जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदर बाजार, कंकालीपारा चौक, पुरानी बस्ती थाना तिराहा, लाखेनगर चौक, सुंदरनगर रोड और रायपुरा चौक होते हुए महादेव घाट स्थित विसर्जन स्थल पहुंचेगी।

झांकी के सुरक्षित संचालन को देखते हुए निर्धारित मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस रूट पर केवल झांकी और पैदल श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति होगी। अन्य मार्गों से आने वाले वाहन चालकों को शाम 7 बजे से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे झांकी मार्ग की ओर जाने से बचें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। श्रद्धालुओं से भी यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।






