Breaking
- 2371 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी ‘आंगन मिलन सेवा’, खिलौना दान से बच्चों के चे...
- Raipur Ganesh Chaturthi News: मुख्यमंत्री निवास में विराजे गणपति, CM साय ने प...
- Rotary Club News: रायपुर एक्सीलेंस की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, ‘डी-नेगेटि...
- Raipur Meat Ban Action: गणेश चतुर्थी पर प्रतिबंध के बावजूद फूड सेंटर में बिक ...
- Vistadome Coach News: मानसून में अरकू की वादियों का लुत्फ उठाने का मौका, विशा...
- Raipur Cleanliness News: जनशिकायत पर तुरंत एक्शन, विज्ञान केंद्र-सड्डू मार्ग ...
- Raipur Cleanliness News: सड्डू में घर-घर पहुंची निगम की टीम, गीला-सूखा और हान...
- Bilaspur High Court News: रिटायरमेंट से पहले गृह जिले में पोस्टिंग का रास्ता ...
- BRICS 2026 News: नई दिल्ली शिखर सम्मेलन में भारत को मिली बड़ी कूटनीतिक बढ़त, ...
- Raipur Comedy Show News: गुरलीन पन्नू की कॉमेडी पर जमकर गूंजे ठहाके, शहीद स्म...
Raipur Ganesh Chaturthi News: मुख्यमंत्री निवास में विराजे गणपति, CM साय ने परिवार संग की पूजा-अर्चना

गणेशोत्सव आस्था के साथ सामाजिक एकता का पर्व
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणेश बुद्धि और विवेक के प्रतीक हैं। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत गणेश आराधना से करने की परंपरा हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है।
उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करने वाला उत्सव भी है। यह पर्व लोगों को सामूहिकता और लोकमंगल की भावना से जोड़ता है।
परंपराओं से जुड़ने का अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तीज-त्योहारों और उत्सवों का विशेष महत्व है। ये पर्व लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं से जोड़ने के साथ परिवार और समाज को भी एक सूत्र में बांधने का काम करते हैं। गणेशोत्सव भी इसी सामाजिक और सांस्कृतिक भावना को आगे बढ़ाता है।
मुख्यमंत्री निवास में मौजूद रहे अधिकारी
गणेश स्थापना और पूजा-अर्चना के अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवारजन सहित मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेंद्र तिवारी, प्रेस अधिकारी आलोक सिंह तथा मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।






