Breaking

Raipur Meat Ban Action: गणेश चतुर्थी पर प्रतिबंध के बावजूद फूड सेंटर में बिक रहा था चिकन, निगम ने लगाया जुर्माना

Chhattisgarh 14 September 2026

post

रायपुर। श्रीगणेश चतुर्थी के अवसर पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद चिकन बेचने का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित फूड सेंटर पर कार्रवाई की।

Advertisement

जांच के दौरान फूड सेंटर में चिकन की बिक्री किए जाने की पुष्टि होने पर निगम की टीम ने दुकान संचालक पर 2 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया। इसके साथ ही मौके पर दुकान को तत्काल बंद करा दिया गया।

गणेश चतुर्थी पर लागू था पूर्ण प्रतिबंध

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के तहत गणेश चतुर्थी के अवसर पर रायपुर नगर निगम की सीमा में मांस-मटन के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया था। निगम की स्वास्थ्य टीम द्वारा प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित क्षेत्रों में निगरानी की जा रही थी।

नगर निगम ने पर्व के दौरान प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री नहीं करने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

You might also like!