Breaking
- Lifestyle Tips: लकड़ी के दरवाजों पर पेंट कराने से पहले जरूर करें ये काम, कभी ...
- Aaj Ka Rashifal 30 October 2026: आज बन रहे शिव और सिद्ध योग, मेष और सिंह राशि...
- Raipur News: नगर निगम जोन-4 का विशेष स्वच्छता अभियान, मालवीय मार्ग स्थित पुरा...
- 25 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर ने की कड़ी क...
- पुराना मकान का छज्जा तोड़ते समय ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, इलाज के दौरान एक की म...
- रायपुर में जमीन के नाम पर 51 लाख की ठगी, विवादित प्लॉट को खुद का बताकर किया स...
- Surguja News: बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर अंबिकापुर इंजीनियरिंग कॉले...
- Raipur News: मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई पीपीपी मूल्यांकन समिति ...
- Crime News: 13 साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, डरा-धमकाकर घर ले गए थे दरिंद...
- चक्रवात अर्नब से फसलों को नुकसान पर मंत्री टंकराम वर्मा का बड़ा बयान, कहा- अन...
रायपुर में जमीन के नाम पर 51 लाख की ठगी, विवादित प्लॉट को खुद का बताकर किया सौदा; आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

राजधानी रायपुर से धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ खुद को जमीन का मालिक बताकर एक व्यक्ति से 51 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित की शिकायत पर पंडरी थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुढ़ियारी स्थित साम्राज्य रेजीडेंसी निवासी सचिन सिंह सलूजा ने मोवा क्षेत्र में करीब 0.405 हेक्टेयर जमीन खरीदने के लिए वैष्णव तांडी से संपर्क किया था। आरोपी वैष्णव तांडी ने खुद को उस जमीन का असली मालिक बताकर सौदा तय किया। 1 जुलाई 2025 को गवाहों की मौजूदगी में एक नोटरीकृत विक्रय इकरारनामा (Agreement to Sell) भी तैयार किया गया, जिसके तहत आरोपी ने अलग-अलग समय पर अग्रिम राशि के रूप में कुल 51 लाख रुपये ले लिए।
बाद में जब दस्तावेजों की असलियत सामने आई, तो पता चला कि संबंधित जमीन का स्वामित्व वैष्णव तांडी के पास है ही नहीं और इस जमीन को लेकर पहले से ही न्यायालय में विवाद लंबित है। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।






