Breaking
- Bastar Divyang Camp: नक्सल हिंसा से प्रभावित दिव्यांगजनों को मिलेगा नया सहारा...
- Balrampur Crime: लापता युवक की तलाश में जंगल पहुंची पुलिस, कटा सिर मिलने के ब...
- Chhattisgarh PM Awas Yojana: EWS-LIG आवास के लिए भूमि आरक्षण की पहल को राष्ट्...
- Singapore Investment News: SING FORUM में CM विष्णु देव साय ने वैश्विक निवेशक...
- Takhatpur Smart Meter Controversy: स्मार्ट मीटरों पर लगे ‘महतारी वंदन वसूली म...
- Crime News: घर पर ईंट-पत्थर बरसाने के बाद बाहर निकलते ही बाप-बेटों पर चाकू से...
- Mahtari Vandan Yojana: हर महीने ₹1000 से ईश्वरी ने संवारी सब्जी-बाड़ी, अब परि...
- Chhattisgarh PM Awas Yojana: EWS-LIG आवास के लिए भूमि आरक्षण की पहल को राष्ट्...
- Raipur Cyber Fraud News: CBI और IPS अधिकारी बनकर डराया, डेढ़ महीने तक डिजिटल ...
- October Gardening Tips: अक्टूबर में छत और बालकनी में लगाएं ये 7 सब्जियां, सर्...
Raipur Cyber Fraud News: CBI और IPS अधिकारी बनकर डराया, डेढ़ महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा; बुजुर्ग दुकानदार से 8.50 लाख की ठगी

रायपुर में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें खमतराई थाना क्षेत्र के बजरंग नगर उरकुरा निवासी 64 वर्षीय किराना दुकानदार को साइबर ठगों ने करीब डेढ़ महीने तक डिजिटल अरेस्ट के नाम पर अपने जाल में फंसाए रखा। आरोपित कभी खुद को CBI अधिकारी तो कभी IPS अफसर बताकर वीडियो कॉल करते थे।

ठगों ने बुजुर्ग दुकानदार को मनी लांड्रिंग के मामले में फंसाने और उनके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार कराने की धमकी दी। लगातार धमकियों और डर के कारण दुकानदार आरोपितों के निर्देशों का पालन करता रहा और करीब डेढ़ महीने तक उनके संपर्क में रहा।
साइबर ठगों ने उससे अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करने को कहा। ठगी के दौरान दुकानदार ने अपनी जमा पूंजी तक निकाल दी। रकम पूरी करने के लिए उसने सोने के जेवर भी बेच दिए और ठगों के बताए बैंक खातों में कुल 8.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
इस तरह साइबर अपराधियों ने CBI और IPS अधिकारी होने का झांसा देकर बुजुर्ग दुकानदार को कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया और लंबे समय तक मानसिक दबाव में रखा। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर की गई इस ठगी ने साइबर अपराधों के नए तरीकों को लेकर एक बार फिर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत सामने रखी है।






