Breaking
- Cultural News: लोकरंग पर्व में बिखरे छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग, भरथरी और पंड...
- कबीर नगर में गूंजा तीजा-पोरा तिहार, मुख्यमंत्री साय ने सर्व समाज भवन के लिए 5...
- Timber Smuggling News: नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे सागौन के लट्ठे, संयुक्...
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
- फोन पर बेटी को परेशान करने से रोका तो भड़का युवक, टांगी से वार कर प्रेमिका की...
- Crime News: ट्रैक्टर चलाने के बहाने युवक को ले गए, तालाब किनारे लहूलुहान मिला...
- Farmer Success: मछली पालन, मुर्गी पालन और बागवानी से युवा किसान ने बदली खेती ...
- Education News: ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल रमेन...
- बहतराई स्टेडियम में दिखा तीजा तिहार का रंग, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग मनाय...
- Bilaspur Sports News: 845 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 3800 अंकों के साथ बिलासप...
रायपुर में देवी स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट पर निगम की कार्रवाई, गंदगी मिलने पर ₹10 हजार का ई-जुर्माना

रायपुर। राजधानी रायपुर में स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को नगर निगम के जोन-10 स्वास्थ्य विभाग ने डुंडा बोरिया स्थित देवी स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण कर गंदगी फैलाने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 10 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया।

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-10 के जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पाया कि प्रतिष्ठान में स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक नहीं थी और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।
जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा और स्वच्छता निरीक्षक यशवंत बेरिहा ने मौके पर ही संचालक को भविष्य में स्वच्छता नियमों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी। साथ ही स्वच्छता दीदियों की मौजूदगी में तत्काल 10 हजार रुपये का ई-जुर्माना वसूला गया।
नगर निगम ने कहा कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।







