PF Money Stolen Suspicious App: रायपुर में संदिग्ध एप के जरिए इंजीनियर के खातों से 2.96 लाख रुपये की साइबर ठगी, पीएफ की राशि आने के कुछ दिन बाद वारदात

PF Money Stolen Suspicious App: रायपुर में संदिग्ध एप के जरिए इंजीनियर के खातों से 2.96 लाख रुपये की साइबर ठगी, पीएफ की राशि आने के कुछ दिन बाद वारदात

Chhattisgarh 24 November 2026 (11)

post

रायपुर। साइबर ठगों ने मोबाइल फोन में अपने आप डाउनलोड हुए एक संदिग्ध एप के जरिए मंदिर हसौद क्षेत्र के कुटेसर निवासी इंजीनियर के बैंक खातों से 2.96 लाख रुपये पार कर दिए। ठगी के शिकार अजीत लहरी के खाते में कुछ दिन पहले ही नौकरी के दौरान जमा हुए भविष्य निधि (पीएफ) के 7.36 लाख रुपये आए थे, जिसके बाद ठगों ने किस्तों में उनके एचडीएफसी और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के खातों से रकम निकाल ली। पीड़ित को इसकी जानकारी तब हुई, जब वह मोबाइल दुकान पर एक हजार रुपये का भुगतान करने पहुंचा और फोन-पे पर खाते में कम बैलेंस दिखाई दिया।

Advertisement

अजीत लहरी ने पुलिस को बताया कि वह कुटेसर (चंदखुरी) का निवासी है तथा बीए अंतिम वर्ष तक पढ़ाई के साथ इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा कर चुका है। पहले वह इंडस टावर लिमिटेड में फील्ड सर्विस इंजीनियर के पद पर कार्यरत था और वर्तमान में इलेक्ट्रिकल की दुकान खोलने की तैयारी कर रहा है।

पुलिस के अनुसार, नौकरी के दौरान जमा हुए पीएफ की 7,36,636 रुपये की राशि 17 अक्टूबर 2026 को उसके एचडीएफसी बैंक खाते में आई थी। इसके कुछ ही दिनों बाद संदिग्ध एप के माध्यम से उनके खातों से रकम निकालने की वारदात को अंजाम दिया गया, जिसकी शिकायत के बाद मामले की जांच की जा रही है।

You might also like!