Breaking
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
Raipur Cyber Crime : घर में कैद, मोबाइल पर डर का खेल और रायपुर में बुजुर्ग से 1.28 करोड़ की ठगी

Raipur Cyber Crime : राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है, जहां 74 वर्षीय सेवानिवृत्त वेटनरी डॉक्टर को साइबर ठगों ने करीब 10 दिनों तक डिजिटल कैद में रखकर 1 करोड़ 28 लाख रुपये की ठगी कर ली।

पीड़ित स्वप्न कुमार सेन को एक व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। ठगों ने फर्जी एफआईआर भेजकर गिरफ्तारी और जेल का डर दिखाया तथा वीडियो कॉल के जरिए लगातार निगरानी में रखा। मानसिक दबाव में आकर पीड़ित ने जांच के नाम पर अलग-अलग खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी।
जब करीब 10 दिन बाद ठगों का संपर्क टूट गया, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने साफ किया कि किसी भी एजेंसी द्वारा फोन या वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट नहीं किया जाता और लोगों से सतर्क रहने की अपील की
है।







