Breaking
- Ram Lalla Darshan News: 850 श्रद्धालु अयोध्या-काशी के लिए रवाना, विशेष ट्रेन ...
- Women Empowerment News: 72 महिला समूहों को मिले मिलेट हेल्थ कार्ट, 24 स्टार्ट...
- Raipur Seva Sankalp News: नुक्कड़ नाटकों से दिखेगी विकास की कहानी, इन्फ्लूएंस...
- UCC News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने दिए...
- Agriculture Education News: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला A ग्रेड, ...
- Town Planning News: छत्तीसगढ़ में पहली बार एक साथ 21 सहायक संचालकों की नियुक्...
- Transport News: छत्तीसगढ़ में पहली बार Volvo 9600 SLX स्लीपर बसों की शुरुआत, ...
- Raipur Municipal Action: रामनगर-कर्मा चौक में निगम की संयुक्त कार्रवाई, गंदगी...
- Chhattisgarh Cabinet News: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, कई ...
- Mahasamund Crime News: खैर लकड़ी के फर्जी NOC मामले में 81 लाख रुपये बरामद, 1...
RAIPUR CRIME : लव ट्रायंगल में युवक की हत्या, जिंदा दफनाने का सनसनीखेज खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत 5 गिरफ्तार
.webp)
RAIPUR CRIME : राजधानी रायपुर के अभनपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। भरेंगाभाठा गांव के पास एक मुरूम खदान में दफन मिले युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।

क्या था मामला?
21 मार्च को सड़क किनारे एक गड्ढे में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई थी और उसे जिंदा दफनाया गया था। मृतक की पहचान माना निवासी नितेश बत्रा के रूप में हुई, जो कुछ दिनों से लापता था।
लव ट्रायंगल बना मौत की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरा मामला एक लव ट्रायंगल से जुड़ा है। मुख्य आरोपी श्याम सुंदर सोनी और सावित्री साहू के बीच प्रेम संबंध थे। वहीं, नितेश बत्रा का भी पहले सावित्री से संबंध रहा था। सावित्री नितेश से छुटकारा चाहती थी, जिससे विवाद बढ़ता गया।
हत्या की खौफनाक रात
16 मार्च की रात सावित्री के घर पर नितेश और श्याम के बीच विवाद हुआ, जो जल्द ही हिंसक हो गया। आरोप है कि श्याम ने लकड़ी से नितेश पर हमला किया और सावित्री ने उसे उकसाया। इसके बाद अन्य साथियों को बुलाकर नितेश की बेरहमी से पिटाई की गई।
सबूत मिटाने की साजिश
आरोपियों ने पिटाई के बाद नितेश को ऑटो में बैठाकर इधर-उधर घुमाया और उसकी स्कूटी को पुलिया के नीचे फेंक दिया ताकि हादसे का रूप दिया जा सके। बाद में सुनसान जगह पर उसका गला दबाया गया और अधमरी हालत में मुरूम खदान में जिंदा दफना दिया गया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें श्याम सुंदर सोनी, सावित्री साहू, सुमित कोसले और दो नाबालिग शामिल हैं। एक आरोपी माईकल सैनी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी श्याम सुंदर सोनी के खिलाफ पहले से पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ऑटो, लकड़ी और अन्य साक्ष्य भी जब्त कर लिए हैं।







