Breaking

RAIPUR CRIME : रायपुर युवती हत्याकांड सुलझा, शारीरिक संबंध नहीं बनाने देने पर की थी हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh RRT News Desk 22 December 2025

post

रायपुर। RAIPUR CRIME : राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में पिछले महीने मिली युवती की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि यह मामला हत्या के साथ-साथ चोरी के एक शातिर गिरोह से भी जुड़ा हुआ है। पुलिस ने मुख्य आरोपी हरीश पटेल को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है।

Advertisement


पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर को आरोपी हरीश पटेल युवती को दुर्ग के एक होटल लेकर गया था। वहां उसने अपने एक साथी के साथ युवती पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर दोनों ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए मोटरसाइकिल से दुर्ग से रायपुर लाकर अमलीडीह इलाके के एक खाली प्लॉट में फेंक दिया।


22 नवंबर को लाश मिलने के बाद आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया।


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों अरविंद नेताम और उषा राठौर के साथ मिलकर रायपुर के अलग-अलग इलाकों में 11 सूने मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।


पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है।

You might also like!