Breaking
- Durg UCC Consultation News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श शुरू, विवाह से उत...
- Chhattisgarh Development News: नीतिगत बदलावों से विकास को मिली रफ्तार, किसान,...
- Raipur Cultural News: भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर सजी सुरों की महफिल, लोक...
- Raipur Lokrang Festival News: सरहुल-करमा की थाप पर गूंजा लोकरंग, आदिवासी संस्...
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
RAIPUR CRIME : चाकू की नोक पर चॉइस सेंटर संचालक से डेढ़ लाख की लूट, दो नकाबपोश फरार

RAIPUR CRIME : अभनपुर-रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर-राजिम मार्ग पर दिनदहाड़े लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। दो नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर एक चॉइस सेंटर संचालक को रोककर करीब 1.50 लाख रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी उमेंद्र देवांगन निवासी नवापारा चॉइस सेंटर संचालित करते हैं। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से नकदी लेकर अभनपुर-राजिम मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दो अज्ञात युवक बाइक से पहुंचे और उन्हें रोक लिया।
बदमाशों ने गले पर चाकू अड़ाकर प्रार्थी को डराया-धमकाया और उसके पास मौजूद करीब डेढ़ लाख रुपये नकद छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।







