Breaking
- Raipur News: कलेक्टर ने निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग का किया निरीक्षण, गुणवत्...
- प्राथमिक स्कूल में छात्र की पिटाई का आरोप, पहाड़ी कोरवा बच्चे के साथ मारपीट स...
- CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिलेंगे तीन नए जज, न्यायाधीशों की संख्या बढ़ा...
- CG News: शादी के गिफ्ट में दिया था विस्फोटक से भरा होम थिएटर, दूल्हे समेत दो ...
- Bilaspur News: जल जीवन मिशन के लंबित भुगतान को मिली मंजूरी, ग्रामीण योजनाओं प...
- Raipur News: नहरपारा में सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने किया कदंब का पौधरोपण, 51 ...
- Chhattisgarh Health News: स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, अस्पतालों में दवाइयों ...
- CG News: विकास योजनाओं की समीक्षा, तोखन साहू ने निर्माण कार्य समय-सीमा में पू...
- CG News: विकास योजनाओं की समीक्षा, तोखन साहू ने निर्माण कार्य समय-सीमा में पू...
- CG News: युवाओं की ऊर्जा से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री ने माय भारत अ...
Raipur News: कलेक्टर ने निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश

रायपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग का कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने भवन निर्माण की प्रगति और अब तक पूरे किए गए कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के साथ सभी जरूरी कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

एक ही परिसर में संचालित होंगे कई विभागों के कार्यालय
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि कंपोजिट बिल्डिंग के शुरू होने से विभिन्न विभागों के कार्यालय एक ही परिसर में संचालित किए जा सकेंगे। इससे विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और आम नागरिकों को भी अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल सकती है। उन्होंने भवन में सभी आवश्यक सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से विकसित करने पर जोर दिया।
लंबित कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता प्रभात सक्सेसा ने भवन निर्माण की वर्तमान स्थिति और शेष कार्यों की जानकारी दी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने और भवन को व्यवस्थित रूप से तैयार करने कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।






