Breaking

Raipur News: 'सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ' अभियान के तहत निकली स्वच्छता रैली, नागरिकों ने लिया स्वच्छ रायपुर का संकल्प

Chhattisgarh 30 July 2026

post

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान के तहत जोन क्रमांक 5, 7 और 8 में स्वच्छता जनजागरूकता रैली निकाली गई। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और वर्षा ऋतु में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए जनभागीदारी बढ़ाना रहा।

Advertisement

महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में संबंधित जोनों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।

रैली के दौरान विभिन्न सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मार्गों पर लोगों को कचरे का पृथक्करण, सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी, सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता, जलभराव की रोकथाम तथा डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना और जनसहभागिता के माध्यम से स्वच्छ रायपुर के संकल्प को साकार करना है।

अभियान के समापन पर उपस्थित नागरिकों ने अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का सामूहिक संकल्प लिया।

You might also like!