Breaking
- Raipur Hospital Fire News: रायपुर के अस्पताल में बड़ा हादसा, ऑपरेशन थिएटर में...
- Bastar Dussehra Tradition: बस्तर दशहरा की 618 साल पुरानी परंपरा, दंतेवाड़ा से...
- Anti-Naxal Operation in Chhattisgarh: गरियाबंद में जमीन के नीचे छिपा रखा था म...
- Police Negligence in Surguja: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में वर्दी की शर्मनाक तस्...
- Raipur Crime News: नहाते समय चार लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाने वाले दो आरोप...
- Navratri Garba Mahotsav: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी के विभिन्न गरबा ए...
- Deputy CM Vijay Sharma Chaupal News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के व...
- Chhattisgarh Agriculture Crop Protection News: किसानों की फसल सुरक्षा के लिए ...
- प्रतिभा बड़े शहरों की मोहताज नहीं, सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो सरगुजा का बच...
- Good Governance News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन...
रायपुर के CA ऑफिस में 7.80 लाख की चोरी का खुलासा, पूर्व कर्मचारी और उसके साथी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सी.ए. तारवानी एंड एसोसिएट्स कार्यालय में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में ऑफिस का पूर्व कर्मचारी ही मुख्य आरोपी निकला, जिसने अपने एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 लाख 80 हजार रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, कार्यालय में कैशियर के पद पर कार्यरत अपर्णा नायक ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई की सुबह कार्यालय पहुंचने पर पता चला कि 20 जुलाई की रात अज्ञात चोर कार्यालय में घुसा और कटर से कैश काउंटर का लॉक तोड़कर नकदी लेकर फरार हो गया।
शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल के निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पूर्व कर्मचारी पर संदेह जताया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई और कार्यालय की जानकारी का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7.80 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।







