Breaking

RAIPUR BREAKING : सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या

Chhattisgarh RRT News Desk 05 January 2026

post

RAIPUR BREAKING : रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी के आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुनील महानद के रूप में हुई है, जो जेल की बाड़ी गोल 5 नंबर बैरक में बंद था।

Advertisement


जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सुनील महानद को जेल में प्रताड़ना दी जा रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।


सुनील महानद पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में गंज थाना क्षेत्र से संबंधित केस में विचाराधीन कैदी था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

You might also like!