रायपुर। RAIPUR BREAKING : राजधानी के आजाद चौक थाना क्षेत्र में स्थित पुलिस क्वॉटर में एक महिला आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पूजा कुशवाहा के रूप में की गई है। उनका शव कमरे के भीतर फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार रात करीब 8:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला क्वॉटर में फंदे से लटकी हुई है। सूचना मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई शुरू की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।








