Breaking

RAIPUR BREAKING : रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने संभाला पदभार, कमिश्नरेट में शामिल है 21 थाना क्षेत्र

Chhattisgarh RRT News Desk 23 January 2026

post

RAIPUR BREAKING : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर आईपीएस डॉ. संजीव शुक्ला ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। ज्वाइनिंग के दौरान जीई रोड स्थित नए कमिश्नर कार्यालय में सभी एसीपी, डीसीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement


जानिए संजीव शुक्ला का परिचय

डॉ. संजीव शुक्ला का जन्म 8 जनवरी 1967 को हुआ। वे 2004 बैच के IPS अफसर हैं। 1990 में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) से चयनित होने के बाद उन्होंने राज्य पुलिस सेवा (SPS) में काम किया और बाद में पदोन्नति के जरिए भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए।


अपने सेवाकाल में उन्होंने दुर्ग जिले में लगभग 7 साल तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पद संभाला। बाद में उन्हें बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) के रूप में भी जिम्मेदारी मिली। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति पदक दो बार (2010 और 2022) मिल चुका है।


कमिश्नरेट में शामिल 21 थाना क्षेत्र -

* सिविल लाइन

* देवेंद्र नगर

* तेलीबांधा

* कोतवाली

* गंज

* मौदहा पारा

* गोल बाजार

* पुरानी बस्ती

* डी.डी. नगर

* आमा नाका

* आजाद चौक

* सरस्वती नगर

* कबीर नगर

* राजेंद्र नगर

* मुजगहन

* टिकरापारा

* उरला (नगर निगम क्षेत्र)

* खमतराई

* गुढ़ियारी

* पंडरी

* खम्हारडीह

You might also like!