Breaking

Raipur Breaking : हत्या का कैदी अस्पताल से फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

Chhattisgarh 24 March 2026

post

Raipur Breaking : राजधानी रायपुर में इलाज के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। हत्या और एनडीपीएस एक्ट के तहत सजा काट रहा आरोपी साहेब कुमार फरार हो गया। उसे 10 साल की सजा सुनाई गई थी और इलाज के लिए जेल प्रहरी की निगरानी में अस्पताल लाया गया था। इलाज के दौरान आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया है।

Advertisement


इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और आरोपी की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आसपास के इलाकों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है ताकि उसे जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

You might also like!