Breaking
- Chhattisgarh Hockey League: उद्घाटन मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी र...
- जशपुर से रायपुर का सफर अब होगा बेहद आसान, भारतमाला प्रोजेक्ट से 14 घंटे की दू...
- Raoghat to Raipur Passenger Train: रावघाट-रायपुर पैसेंजर ट्रेन को मिल रहा अच्...
- Raipur Crime News: रायपुर के अमलीडीह इलाके में धर्मांतरण के दबाव का मामला, छो...
- Bastar Malaria Control Fund: बस्तर में मलेरिया से बचाव के लिए मिले 68 करोड़, ...
- Mahila Congress Meeting Raipur: राजीव भवन में हुई छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग...
- President Droupadi Murmu Bastar Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जगदलपुर म...
- Horoscope Today 23 October 2026: जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे? मिथुन रा...
- Diwali Home Decor Tips 2026: दिवाली पर छोटे घर को दें लग्जरी और मॉडर्न लुक, इ...
- Ola Electric Notice in Chhattisgarh: ओला इलेक्ट्रिक के 3,000 वाहनों का पंजीयन...
Raipur Crime News: रायपुर के अमलीडीह इलाके में धर्मांतरण के दबाव का मामला, छोटी बेटी का धर्म परिवर्तन कराने और बेटे को प्रलोभन देने पर दो महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज

राजधानी रायपुर के अमलीडीह क्षेत्र से जबरन धर्मांतरण के दबाव और मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में न्यू राजेंद्र नगर थाने में दो महिलाओं के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2026 की धारा 16(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

बेटी का धर्म परिवर्तन और बेटे को प्रलोभन
प्राप्त शिकायत के अनुसार, पीड़ित परिवार पर लंबे समय से धर्म परिवर्तन के लिए भारी दबाव डाला जा रहा था। आरोप है कि आरोपियों द्वारा परिवार की छोटी बेटी का पहले ही धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है। अब उनके 16 वर्षीय नाबालिग बेटे को भी धर्म परिवर्तन के लिए तरह-तरह के लालच और प्रलोभन दिए जा रहे थे। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो उनके साथ दबाव बनाने का प्रयास किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।






