Breaking

Raipur Accident: रायपुर में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Chhattisgarh 05 April 2026 (46)

post

रायपुर/आरंग। Raipur Accident : राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र के नगर पंचायत समोदा में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब युवक तेज रफ्तार में रानीसागर की ओर जा रहा था।

Advertisement


मिली जानकारी के अनुसार, समोदा की तरफ जा रहे एक अज्ञात वाहन ने चरण ढाबा के पास बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई और अधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।


पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।

You might also like!