Breaking

Raipur Accident : हाइवा ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, मछली पकड़ने जा रहे तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Chhattisgarh RRT News Desk 16 January 2026

post

आरंग। Raipur Accident : आरंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 53 में ग्राम पारागांव के पास आज शुक्रवार की सुबह हाइवा के बाइक को सामने से टक्कर मारने से पिता-पुत्र समेत 3 लोगो की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि सड़क पर शवों के टुकड़े बिखर गए थे।

Advertisement


जानकारी के अनुसार, आरंग के बागेश्वर पारा के निवासी एक ही परिवार के 2 युवक और एक बच्चा एक साथ बाइक से महानदी में मछली पकड़ने के लिए जा रहे थे। तभी मूरूम से भरे हाइवा ने विपरित दिशा से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार चक्के के नीचे आ गए। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान, मंगलू जलक्षत्री (28 साल), उसके बेटे तिलक जलक्षत्री (6 साल) और श्रवण जलक्षत्री (40 साल) के रूप में हुई है। 


घटना की सूचना मिलने पर आरंग पुलिस मौके पर पहुंच कर शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।

You might also like!