RAIPUR ACCIDENT : रायपुर में आज सुबह सड़क हादसा हो गया। ग्राम उमरिया, आरंग में वेंकटेश्वर सिग्नेचर स्कूल का वाहन ट्रक से टकरा गया। वाहन चालक और उसका साथी शराब के नशे में थे। हादसे में कई स्कूली बच्चे घायल हुए।
घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय स्कूल प्रबंधन ने उन्हें स्कूल में ही रखा, जिससे परिजनों में गुस्सा फैल गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल ने नशे में चालक को वाहन सौंपकर बच्चों की जान खतरे में डाली।
ग्रामीण और अभिभावक अब दोषी चालक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और घायल बच्चों का हाल जान रही है। स्कूल प्रबंधन ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया।








