Breaking

RAIPUR ACCIDENT : रायपुर में फिर काल बना हाईवा, बाइक सवार को कुचला, दर्दनाक मौत

Chhattisgarh RRT News Desk 26 March 2026

post

RAIPUR ACCIDENT : अभनपुर। राजधानी रायपुर से सटे गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का खूनी सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक बार फिर एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Advertisement


 मृतक की पहचान सुन्दरकेरा निवासी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाईवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सामने से आ रहे व्यक्ति को कुचल दिया। सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हाईवा को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


You might also like!