Breaking
- Chhattisgarh Weather Update: त्योहारी सीजन में मौसम का बड़ा उलटफेर, 27 अक्टूब...
- Railway Traffic Alteration: झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण...
- Raipur Principal FIR: रायपुर के स्कूल में अनुशासन के नाम पर चौथी कक्षा के छात...
- Road Accident: छत्तीसगढ़ के केशकाल घाटी में पेड़ से टकराई बोलेरो, सेना के जवा...
- Chhattisgarh Hockey League 2026: युवराज वाल्मीकि की हैट्रिक से चक्रधर चैंपियं...
- Balodabazar Rural Development: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल से बल...
- Bharatmala Project Jashpur: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर म...
- State School Sports Competition 2026: अंबिकापुर में 26वीं राज्यस्तरीय शालेय क...
- Chief Secretaries Conference Preparation: मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन क...
- President Murmu in Bastar Dussehra: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की बस्तर दशह...
Raipur Principal FIR: रायपुर के स्कूल में अनुशासन के नाम पर चौथी कक्षा के छात्र की चोटी बनाकर काटे बाल, प्राचार्य पल्लवी मरार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

रायपुर के पटेवा स्थित एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में अनुशासन के नाम पर एक अमानवीय मामला सामने आया है, जहाँ स्कूल की प्राचार्य पल्लवी मरार द्वारा चौथी कक्षा के एक छात्र की चोटी बनाकर कैंची से बाल काट दिए गए। इस घटना के बाद से सहमा हुआ छात्र स्कूल जाने से कतराने लगा था।

जांच रिपोर्ट में मानसिक संताप की पुष्टि
स्वजन की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग द्वारा गठित जांच दल ने मामले की जांच की। चिकित्सकीय रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि घटना के कारण छात्र को मानसिक संताप, नींद में परेशानी, चिड़चिड़ापन और स्कूल जाने का गंभीर भय हो गया था। स्थिति को देखते हुए छात्र को अप्रैल 2026 से दूसरे स्कूल में दाखिला दिलाना पड़ा। जांच रिपोर्ट के आधार पर गोबरा नवापारा पुलिस ने किशोर न्याय (बालकों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 75 के तहत प्राचार्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।






