Breaking

होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अस्थायी प्रथम उपचार पोस्ट की स्थापना


post


Advertisement

 

रायपुर/बिलासपुर, 02 मार्च’ 2026


दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष पहल की गई है। इसके अंतर्गत 01 मार्च 2026 से 07 मार्च 2026 तक प्रमुख रेलवे स्टेशनों इतवारी, गोंदिया, उसलापुर, रायगढ़, शहडोल, रायपुर एवं दुर्ग पर अस्थायी प्रथम उपचार पोस्ट स्थापित किए गए हैं।


होली के अवसर पर रेल यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। ऐसे में यात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए इन प्रथम उपचार पोस्टों पर आवश्यक दवाइयाँ, प्राथमिक चिकित्सा उपकरण तथा प्रशिक्षित चिकित्सकीय कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।


इन अस्थायी प्रथम उपचार केंद्रों का मुख्य उद्देश्य यात्रा के दौरान अस्वस्थ होने वाले, चोटिल होने वाले अथवा किसी भी आपात स्थिति में सहायता की आवश्यकता वाले यात्रियों को त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सकीय सहायता प्रदान करना है। संपूर्ण अवधि के दौरान चिकित्सकीय दल 24 घंटे उपलब्ध रहेगा तथा गंभीर मामलों में निकटवर्ती रेलवे एवं सरकारी अस्पतालों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।


होली पर्व के मद्देनज़र की गई यह विशेष स्वास्थ्य व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के प्रति दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और यात्रियों को सुरक्षित, स्वस्थ एवं सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


***************

You might also like!