Breaking
- Ola Electric Notice in Chhattisgarh: ओला इलेक्ट्रिक के 3,000 वाहनों का पंजीयन...
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में नुआखाई महोत्सव के 'सेवा सम्मान पर्व' ...
- आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक युवक की मौत और दूसरा घायल, आरोपी ...
- Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लुढ़का पारा, अंबिकापुर में न्यूनतम...
- छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा, अब बढ़कर 30,870 रुपये हो...
- उद्घाटन से पहले ही रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला हाईवे में पड़ी दरारें, गुणवत्...
- Mata Hasi Devi 200th Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में जारी कि...
- दीपावली से पहले मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, फ्रीजर बंद मिलने ...
- Courtesy Meeting: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री वि...
- बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र, पर...
रेलवे स्टेशनों पर पहली बार मिलेगा फ्रेश नारियल पानी, रेल मंडल ने न्यू इनोवेटिव आइडिया के तहत फाइनल किया टेंडर

RRT News- बिलासपुर रेल मंडल ने रेल यात्रियों के सफर को अधिक आरामदायक और सेहतमंद बनाने के लिए एक बेहद अनूठी और पर्यावरण-अनुकूल पहल की है। भीषण गर्मी के इस मौसम में यात्रियों को पैकेज्ड ड्रिंक्स और केमिकल युक्त कोल्ड ड्रिंक्स के बजाय एक स्वास्थ्यवर्धक विकल्प देने की तैयारी कर ली गई है। रेलवे प्रशासन द्वारा ली गई इस नई करवट के तहत अब बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर सीधे कच्चे नारियल (नारियल पानी) की बिक्री शुरू की जाएगी।

यह पूरी कवायद रेलवे की 'न्यू इनोवेटिव आइडिया' (New Innovative Idea Scheme) योजना के अंतर्गत की जा रही है, जिसका उद्देश्य स्टेशन परिसरों में नए और रचनात्मक स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना है। इस अनूठे प्रोजेक्ट के लिए कमर्शियल विभाग द्वारा टेंडर की प्रक्रिया को पूरी तरह से फाइनल कर लिया गया है। बहुत जल्द चिन्हित किए गए प्लेटफॉर्म्स पर आधुनिक और साफ-सुथरे स्टॉल नजर आने लगेंगे, जहां यात्रियों के सामने ही ताजा नारियल पानी सर्व किया जाएगा।
रेलवे के इस सकारात्मक कदम से खासकर लंबी दूरी का सफर तय करने वाले यात्रियों, बुजुर्गों और बच्चों को डिहाइड्रेशन से बचने में बड़ी मदद मिलेगी। सफर के दौरान रेलवे स्टेशन पर ही प्रकृति का यह पौष्टिक उपहार मिलने से यात्री बेहद खुश हैं। अधिकारियों का कहना है कि बिलासपुर स्टेशन पर इस पायलेट प्रोजेक्ट की सफलता और यात्रियों के फीडबैक को देखते हुए आने वाले दिनों में रेल मंडल के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी नारियल पानी के स्टॉल खोलने पर विचार किया जाएगा।







