Breaking

रेल यात्रियों को झटका: 25 से 29 जून तक 10 ट्रेनें रद्द, 3 ट्रेनों का मार्ग रहेगा प्रभावित

Chhattisgarh RRT News Desk 25 June 2026

post

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन के बीच अंडरब्रिज निर्माण कार्य के कारण आगामी दिनों में रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने निर्माण कार्य के तहत रिलीविंग गर्डर डी-लॉन्चिंग के लिए 25 जून से 29 जून 2026 तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव करने का निर्णय लिया है।

Advertisement

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस अवधि में 10 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 3 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इसका असर रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी सहित कई महत्वपूर्ण रेल मार्गों पर पड़ने की संभावना है। यात्रियों को निर्धारित समय पर यात्रा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रेल परिचालन सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा। रेलवे का कहना है कि यह कार्य यात्री सुविधाओं और सुरक्षित रेल संचालन को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

You might also like!