Breaking
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
- Chhattisgarh Governance News: ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता की डिजिटल पहल को ...
- Raipur Property Tax Action: 6 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों पर निगम की कार...
- Cultural News: लोकरंग पर्व में बिखरे छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग, भरथरी और पंड...
- कबीर नगर में गूंजा तीजा-पोरा तिहार, मुख्यमंत्री साय ने सर्व समाज भवन के लिए 5...
- Timber Smuggling News: नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे सागौन के लट्ठे, संयुक्...
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
रेल मंडल का बड़ा फैसला: महिला TTE अब बॉडी वॉर्न कैमरे के साथ करेंगी ड्यूटी

बिलासपुर रेल मंडल ने महिला टिकट जांच कर्मचारियों (टीटीई) की सुरक्षा और टिकट जांच प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। अब रेल मंडल में कार्यरत सभी महिला टीटीई ड्यूटी के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरे पहनकर अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगी। शनिवार को रेलवे प्रशासन ने उन्हें ये आधुनिक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए।

रेल प्रशासन का मानना है कि बॉडी वॉर्न कैमरों के उपयोग से टिकट जांच के दौरान होने वाली गतिविधियों की रिकॉर्डिंग होगी, जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और किसी भी विवाद या शिकायत की स्थिति में साक्ष्य उपलब्ध रहेंगे। साथ ही महिला कर्मचारियों की सुरक्षा भी पहले से अधिक मजबूत होगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह पहल कर्मचारियों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण तैयार करने और यात्रियों के साथ बेहतर संवाद सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से टिकट जांच व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और विश्वसनीय बनाने का प्रयास किया जा रहा है।







