Raigarh News: छत्तीसगढ़ के इस राम मंदिर में तोड़फोड़, राम लक्ष्मण सीता की मूर्तियों को नाली में फेंका, स्थानीय लोगों में आक्रोश, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के इस राम मंदिर में तोड़फोड़, राम लक्ष्मण सीता की मूर्तियों को नाली में फेंका, स्थानीय लोगों में आक्रोश, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Chhattisgarh 31 October 2025 (32)

post

रायगढ़:छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में एक राम मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। शरारती तत्वों ने मंदिर की मूर्तियां तोड़कर नाली में फेंक दी। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब संत गुरु घासीदास के खिलाफ टिप्पणी का मामला अभी थमा भी नहीं था।

Advertisement

घटना घरघोड़ा के नेगिपारा इलाके की है। बताया गया है कि नेगिपारा में स्थित एक छोटे से राम मंदिर में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की मूर्तियां स्थापित थीं। देर रात किसी शरारती तत्व ने तीनों मूर्तियों को तोड़ दिया और नाली में फेंक दिया। 

सुबह स्थानीय लोगों ने मूर्तियां नाली में पड़ी देखी और इसकी सूचना थाने में दी। लोग आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले में घरघोड़ा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You might also like!