Breaking
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
- Development News: 260 गांवों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, शिक्षा और बु...
- Kawardha Janmashtami News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राधा-कृष्ण मंदिर में क...
- Raipur Mayor News: महापौर मीनल चौबे पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ...
Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैंगन से 4.25 लाख की बिक्री

रायगढ़, 5 सितंबर 2026। लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने आधुनिक कृषि तकनीक और उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन से ऐसी जमीन पर सब्जियों की खेती कर सफलता हासिल की, जो लंबे समय से अनुपयोगी पड़ी थी। ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से उन्होंने 187 क्विंटल उत्पादन हासिल किया और कुल 4.25 लाख रुपये की बिक्री की।

ड्रिप और मल्चिंग से बंजर जमीन को बनाया उपजाऊ
किसान की जमीन गांव से दूर जंगल के समीप होने के साथ सिंचाई की सुविधा भी सीमित थी। ऐसे में खेती करना चुनौतीपूर्ण था। उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में भूमि का समतलीकरण कराया गया और सिंचाई के लिए ड्रिप तकनीक तथा मल्चिंग पद्धति अपनाई गई।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत वर्ष 2025-26 में एतवार साय पैकरा ने 0.400 हेक्टेयर क्षेत्र में ग्राफ्टेड सब्जियों की खेती शुरू की। ग्राफ्टेड पौधों में मजबूत रूटस्टॉक के साथ बेहतर उत्पादन देने वाली किस्म को जोड़ा जाता है, जिससे पौधों की सहनशीलता और उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है।
187 क्विंटल उत्पादन से 4.25 लाख रुपये की बिक्री
किसान ने ग्राफ्टेड टमाटर की फसल से 87 क्विंटल उत्पादन हासिल किया, जिसकी बिक्री से करीब 1.75 लाख रुपये प्राप्त हुए। वहीं ग्राफ्टेड बैंगन से 100 क्विंटल उत्पादन हुआ और इससे करीब 2.50 लाख रुपये की बिक्री हुई।
इस तरह दोनों फसलों से कुल 187 क्विंटल उत्पादन और 4.25 लाख रुपये की सकल बिक्री हुई। खेती पर लगभग 1.45 लाख रुपये की लागत आई, जिसके बाद किसान को करीब 2.80 लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ।
अभी जारी है बैंगन का उत्पादन
ग्राफ्टेड बैंगन की फसल से वर्तमान में भी उत्पादन जारी है। आने वाले समय में 150 से 200 क्विंटल अतिरिक्त उत्पादन होने की संभावना जताई गई है। इससे करीब 4 से 5 लाख रुपये की अतिरिक्त आय मिलने का अनुमान है।
एतवार साय पैकरा की सफलता से गांव के अन्य किसान भी आधुनिक कृषि तकनीक और ग्राफ्टेड सब्जियों की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यह उदाहरण बताता है कि उचित तकनीक, सिंचाई प्रबंधन और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के जरिए सीमित संसाधनों वाली जमीन से भी बेहतर कृषि आय हासिल की जा सकती है।






