Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी, तैयारियों को लेकर प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली बैठक

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल्द ही छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाली हैं। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में राष्ट्रपति के संभावित कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन, ठहराव और आयोजन स्थलों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

प्रमुख सचिव ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रोटोकॉल को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।
राज्य सरकार और जिला प्रशासन अब राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा राज्य के लिए विशेष महत्व रखेगा।







