Breaking
- Festival News: कमरछठ 2026 में जानिए अंग्रेजी मिर्च, पसहर चावल और छह भाजी का म...
- Health News: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, 130 मामलों की पुष्टि; 3...
- हरित छत्तीसगढ़–समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा प्रदेश : वन मंत्...
- Raipur Education News: नवप्रवेशित छात्राओं को राज्यपाल रमेन डेका की सीख, वर्त...
- Education News: नवा रायपुर में खुलेगा NMIMS कैंपस, 10 हजार विद्यार्थियों को म...
- Chhattisgarh UCC News: बस्तर से सरगुजा तक UCC पर मंथन, आदिवासी परंपराओं और मह...
- Chhattisgarh UCC News: बस्तर से सरगुजा तक UCC पर मंथन, आदिवासी परंपराओं और मह...
- Education News: राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय...
- Nepal Flood Rescue: सुरंगों में फंसे 900 से ज्यादा लोगों को बचाने की चुनौती, ...
- Bhilai News: PM आवास की किश्त नहीं भरने वालों पर निगम की कार्रवाई, मकान आवंटन...
कांकेर में राज्योत्सव की तैयारी तेज: शासकीय योजनाओं और उपलब्धियों पर लगेगी वृहद प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे
.svg.webp)
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर इस वर्ष जिला मुख्यालय कांकेर के नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं और जिले की उपलब्धियों को दर्शाती वृहद प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही, इस दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और राज्योत्सव के नोडल अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की एक बैठक ली। बैठक में उन्होंने राज्योत्सव के सफल और गरिमामय आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ये विभाग लगाएंगे प्रदर्शनी:
राज्योत्सव के अवसर पर वन विभाग, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, आदिम जाति कल्याण, पशु चिकित्सा, जिला पंचायत, समाज सेवा, ग्रामोद्योग, राजस्व एवं भू-अभिलेख, खनिज, औषधि, मत्स्य पालन, कृषि, उद्यानिकी, कृषि विज्ञान केन्द्र, कौशल विकास, नगरपालिका परिषद, ऊर्जा (क्रेडा), ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, रेशम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति-सहकारिता सहित अनेक विभागों द्वारा अपनी विकास गतिविधियों को रेखांकित करते हुए आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से आम जनता को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
बैठक में एसडीएम कांकेर श्री अरूण वर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे, जिन्होंने सफल आयोजन के लिए अपनी तैयारियों की जानकारी दी।







