Breaking
- Nepal Flood Rescue: सुरंगों में फंसे 900 से ज्यादा लोगों को बचाने की चुनौती, ...
- Bhilai News: PM आवास की किश्त नहीं भरने वालों पर निगम की कार्रवाई, मकान आवंटन...
- Road Accident: मंगोली चौक के पास ट्रक से भिड़ी क्रेटा, एक युवक की मौत; चार लो...
- Bhilai ED Raid: पूर्व CM के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर ED की दबिश, दस्तावेजो...
- Crime News: दीवार पर आखिरी संदेश लिखकर महिला ने दी जान, बहू और मायके वालों पर...
- Gaurela-Pendra-Marwahi News: महतारी वंदन की 31वीं किस्त से महिलाओं को मिला सं...
- नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्र...
- Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में H1N1 के 10 नए केस, संक्रमितों का आ...
- Accident: तेज रफ्तार माजदा ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को मारी टक्कर, 2 की मौ...
- शराब के नशे में घर लौटे भतीजे को मौसी ने लगाई फटकार, डंडे से हमला कर कर दी हत्या
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) : एमसीबी जिले में प्रगति तेज, बेघरों को मिल रहा पक्का घर का लाभ

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने का कार्य तेजी से जारी है। वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लिए निर्धारित लक्ष्य एवं स्वीकृत आवासों की संख्या के अनुसार जिले में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

वर्ष 2024-25 का लक्ष्य एवं उपलब्धि
सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए जिले को 15,296 आवासों का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें से अब तक 13,153 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। वहीं 6,918 आवासों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है और शेष आवासों पर कार्य तेजी से जारी है। ग्रामीण परिवारों को समय पर मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन नियमित मॉनिटरिंग कर रहा है।
वर्ष 2025-26 का लक्ष्य
आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के लिए 2,949 आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से 2,399 आवास स्वीकृत हो चुके हैं। शेष स्वीकृति प्रक्रिया प्रगति पर है तथा जल्द ही पात्र हितग्राहियों को सूची में शामिल किया जाएगा।
लाभार्थियों में उत्साह
पक्के मकान मिलने से लाभार्थी परिवारों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की इस योजना ने उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया है। जिले के दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों तक आवास योजना का लाभ पहुँचाने के लिए प्रशासनिक टीमें लगातार सक्रिय हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से एमसीबी जिला सरकार के “सबके लिए आवास” संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि निर्धारित समयावधि में सभी पात्र परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराया जा सके।







