Breaking
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
- Accident News: जोक नदी हादसे में पांचवें दिन मिला लापता भागीरथी साहू का शव
- Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आर...
- Cyber Crime News: 500 रुपये की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की ठगी, ...
पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 2 करोड़ का गांजा जब्त, नाबालिग समेत ओड़िशा-मध्य प्रदेश के 7 तस्कर दबोचे

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक कामयाबी हाथ लगी है। अर्जुनी थाना पुलिस और श्यामतराई वनोपज जांच नाके पर मुस्तैद जवानों ने एक संयुक्त घेराबंदी की। इस दौरान टीम ने जगदलपुर (बस्तर) की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार और पिकअप वाहन को रोककर जब उसकी बारीकी से चेकिंग की, तो गाड़ियों के भीतर का नजारा देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए।

वाहनों की सघन तलाशी लेने पर पुलिस टीम को फोम की मोटी परतों के बीच बेहद शातिर तरीके से छिपाकर रखा गया कुल 400 किलो से अधिक अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त किए गए इस गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने मौके से गांजे की इस बड़ी खेप को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया और दोनों ही वाहनों को भी सीज कर दिया है।
इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए एक नाबालिग किशोर समेत कुल 7 अंतर्राज्यीय (दूसरे राज्यों के) तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह ओड़िशा के रास्ते बस्तर होते हुए मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में गांजे की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की कड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े चेहरों की तलाश शुरू कर दी है।







