पुलिस कमिश्नर , रायपुर के निर्देशानुसार आज क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान DCP (WEST) श्री संदीप पटेल के नेतृत्व में ADCP श्री राहुल देव शर्मा, ACP आज़ाद चौक इशू अग्रवाल एवं ACP पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर सहित 4 थानेदार के साथ 50 से अधिक बल संबंधित थाना बल द्वारा क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों आजाद चौक, ईदगाह भाटा, लाखे नगर, आश्रम एरिया पर व्यापक जांच एवं निगरानी की गई।
अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई तथा आमजन से संवाद कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना एवं क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना है।








