Breaking

पुलिस हिरासत में ग्रामीण की मौत , 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड


post


Advertisement

 रायगढ़। जिला के परसकोल में हत्याकांड मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान एक ग्रामीण की हालत बिगड़ गई। जिसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने आंदोलन किया और दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग की। जहां इस मामले में टीआई पर जांच समेत 2 पुलिसकर्मियों को लाईन अटैच किए जाने की चर्चा है। इसके अलावा मजिस्ट्रियल जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने का आश्वसन दिया गया है।   मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार की शाम को नेशनल हाईवे 49 में घटना के विरोध में चक्काजाम कर दिया। समाज के लोगों ने 1 करोड़ रुपये मुआवजा, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन के साथ दंडात्मक कार्रवाई की मांग रखी। प्रशासन और समाज के प्रतिनिधियों के बीच इस विषय पर घंटों तक विचार-विमर्श हुआ। ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। खरसिया विधायक उमेश पटेल भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समर्थन देते हुए उनकी मांगो की जानकारी ली। जिसके बाद देर रात विधायक की मौजूदगी में प्रशासन और पीड़ित परिवार के बीच दोषी पुलिस वालों के खिलाफ मजिस्ट्रियल जांच, मृतक की पत्नी को कलेक्टर दर से आसपास के शासकीय स्कूल में नौकरी, जांच पूरी नहीं होने तक दोषी पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच और मुआवजा राशि के लिए सहमति बन गई। जिसके बाद ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त हुआ।

You might also like!