Breaking

270 किलो गांजा और 1847 नशीली टैबलेट नष्ट, 59 मामलों में जब्त मादक पदार्थों का किया गया नष्टीकरण

Chhattisgarh RRT News Desk 10 July 2026

post

राजनांदगांव। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 270 किलोग्राम गांजा और 1847 नशीली टैबलेट का नष्टीकरण किया। यह कार्रवाई पुलिस अधिकारियों की निगरानी में सांकरा गांव स्थित एक निजी फैक्ट्री में की गई।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज 59 मामलों के दौरान इन मादक पदार्थों को जब्त किया गया था। न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार इनका नष्टीकरण किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए सभी मादक पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए नष्ट किया गया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You might also like!