Breaking
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
- Janjgir-Champa News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-न...
- Surajpur Social Welfare News: सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू...
- Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीए...
- Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट म...
- Raipur News: समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक ...
- Bijapur Naxal Surrender News: बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 35...
- Crime News: CAF जवान को बंधक बनाकर मारपीट, 11 लाख के लेन-देन विवाद में स्टाम्...
- Crime News: कवर्धा में हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ...
पीएम सूर्यघर योजना: सुकमा के दिनेश पाल का घर हुआ रोशन, बिजली बिल में आई भारी कमी

रायपुर/सुकमा: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी 'सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना' छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिख रही है। इसी कड़ी में, सुकमा जिले के कुम्हाररास निवासी श्री दिनेश पाल ने इस योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सौर संयंत्र स्थापित किया है।

इस पहल से श्री पाल के घर का बिजली बिल भारी भरकम 1600-1700 रुपये प्रतिमाह से घटकर मात्र 400-500 रुपये रह गया है, जिससे उन्हें बड़ी आर्थिक राहत मिली है।
सब्सिडी और नेट-मीटरिंग से मिली बड़ी राहत
हितग्राही श्री पाल ने बताया कि योजना के तहत उन्हें न केवल केंद्र सरकार की सब्सिडी मिली, बल्कि बैंक ऋण का लाभ भी आसानी से प्राप्त हुआ। उन्होंने इस योजना को आर्थिक रूप से लाभकारी बताते हुए ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया और इसके लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
योजना की ख़ासियत यह है कि घरों की छतों पर सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं को केंद्रीय सब्सिडी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भी अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है।
आत्मनिर्भरता और अतिरिक्त आय का माध्यम
सुकमा कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने इस योजना को पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
इस योजना के तहत स्थापित सौर संयंत्र नेट-मीटरिंग प्रणाली से जुड़े होते हैं। यह सुविधा उपभोक्ताओं को अपनी आवश्यकता से अधिक बिजली उत्पन्न होने पर उसे ग्रिड को बेचने की अनुमति देती है, जिससे वे बिजली बिल में बचत के साथ-साथ अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकते हैं।
यह योजना अब ग्रामीण घरों में रोशनी, बचत और आत्मनिर्भरता का माध्यम बनकर एक नई ऊर्जा क्रांति ला रही है।







