Breaking
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
PM जनमन सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन: सहायक अभियंता और उप अभियंता निलंबित, ठेकेदार होगा ब्लैकलिस्ट

रायपुर, 9 जुलाई 2026। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनी सड़क धंसने के मामले में राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह ने मौके पर पहुंचकर सड़क की तकनीकी जांच कराई। जांच के बाद निर्माण कार्य की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित सहायक अभियंता सौरभ देशमुख और उप अभियंता जे. रितेश नायडू को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान सड़क की कोर कटिंग कर वैज्ञानिक परीक्षण कराया गया। जांच में सामने आया कि सड़क की गुणवत्ता अधिकांश तकनीकी मानकों के अनुरूप थी, लेकिन क्षमता से कई गुना अधिक वजन वाले वाहनों के संचालन और शोल्डर निर्माण में तकनीकी खामियों के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हुई।
सचिव भीम सिंह ने निर्माण एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यपालन अभियंता संतोष कुमार ठाकुर के निलंबन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने को कहा गया है।
जांच में यह भी पाया गया कि सड़क पर केवल 10 से 12 टन क्षमता वाले वाहनों की अनुमति है, जबकि यहां 60 से 70 टन तक रेत से लदे भारी वाहन लगातार गुजर रहे थे। इसके अलावा शोल्डर का कम्पैक्शन निर्धारित मानकों से कम मिला और पुलिया के एप्रोच पर बैकफिलिंग भी मानकों के अनुरूप नहीं की गई थी, जिससे बारिश का पानी सड़क की निचली परत तक पहुंच गया और सड़क कमजोर होकर धंस गई।
सचिव ने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त हिस्से को पूरी तरह उखाड़कर दोबारा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने तथा पूरे मार्ग के शोल्डर को मानकों के अनुसार सुधारने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में PM जनमन योजना के तहत बनी सड़कों पर ओवरलोड वाहनों का संचालन प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके लिए परिवहन, पुलिस और राजस्व विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे, ताकि नई सड़कों को नुकसान से बचाया जा सके।







