Breaking

PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जशपुर के सुनील पांडेय की जिंदगी, कच्चे मकान से मिला पक्का आशियाना

Chhattisgarh RRT News Desk 31 July 2026

post

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) छत्तीसगढ़ में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से हजारों परिवारों का पक्के घर का सपना पूरा हो रहा है। यह योजना केवल आवास उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन का आधार भी प्रदान कर रही है।

Advertisement

इसी कड़ी में जशपुर जिले के तपकरा निवासी सुनील पांडेय की कहानी प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है। कभी उनका परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। बारिश के मौसम में टपकती छत, भीगता सामान और असुरक्षित माहौल उनके परिवार के लिए हर साल बड़ी परेशानी का कारण बनता था।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सुनील पांडेय को पक्के मकान की स्वीकृति मिली। शासन की आर्थिक सहायता से उन्होंने नया घर बनवाया। अब उनका परिवार सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण में जीवन यापन कर रहा है।

सुनील पांडेय का कहना है कि पक्का घर मिलने के बाद उनके परिवार की सबसे बड़ी चिंता खत्म हो गई है। अब बारिश का मौसम डर नहीं, बल्कि राहत और सुकून लेकर आता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके परिवार को सिर्फ एक घर ही नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और सुरक्षित भविष्य भी दिया है।

राज्य सरकार का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना प्रदेश के हजारों गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। पक्के आवास के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य का मजबूत आधार मिल रहा है, जो विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

You might also like!