Breaking
- Cow Shelter Inspection: रायपुर के फुण्डहर और गोकूल नगर गोधाम पहुंचे आयुक्त, व...
- Women Empowerment: महतारी वंदन से जशपुर की महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, आत्मन...
- जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशास...
- मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के म...
- TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली ‘मिनरल-टू-लाइवलीहु...
- Raipur News: नंदनवन का 50 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प, PPP मॉडल पर बनेगा आधु...
- खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा छत्तीसगढ़, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग...
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
फार्मेसी छात्रा की हत्या: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर सनकी युवक ने चाकू से किया हमला

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई के रामनगर क्षेत्र में एक फार्मेसी छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक छात्रा पर शादी का दबाव बना रहा था। प्रस्ताव ठुकराए जाने और मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने के बाद उसने कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया।

पीजी में घुसकर किया हमला
जानकारी के अनुसार छात्रा रामनगर स्थित एक किराए के मकान (पीजी) में रहकर पढ़ाई कर रही थी। घटना के समय उसकी सहेली नहाने गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी कमरे में पहुंचा और छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्रा के पेट और रीढ़ के पास गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।
वारदात के बाद आरोपी फरार
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं।
पुलिस जांच जारी
प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे एकतरफा प्रेम और शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने का कारण सामने आया है। हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।







