Breaking
- प्रतिभा बड़े शहरों की मोहताज नहीं, सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो सरगुजा का बच...
- Good Governance News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन...
- बस के अंदर फांसी पर लटकी मिली कंडक्टर की लाश, मचा हड़कंप
- जय अंबे स्वीट्स, जनता स्वीट्स और स्वीट हार्ट सील, छापे में मिठाइयों में कीड़े...
- छत्तीसगढ़ में लापरवाह अधिकारियों को लेकर शासन गंभीर, PWD के 13 अधिकारियों को ...
- रायपुर में 53 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार; गीजर और खि...
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्मा...
- गोवंश हत्या के आरोपियों का शहर में निकाला जुलूस, एक दिन पहले थाने का हुआ था घ...
- ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी: वन मंत्री केदार कश्यप
- Accident News: कोरबा में तेज रफ्तार बुलेट का कहर:जसगीत गाने जा रही दो महिलाओं...
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल, XP100 पेट्रोल ₹11 तो प्रीमियम डीजल भी हुआ महंगा

Petrol Diesel Price Hike : नई दिल्ली।1 अप्रैल 2026 :आम आदमी की जेब पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के बाद अब तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। सोमवार रात 12 बजे से लागू हुई नई दरों ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है, खासकर उन लोगों के लिए जो हाई-परफॉर्मेंस ईंधन का उपयोग करते हैं।

XP100 पेट्रोल में ₹11 की भारी तेजी
सबसे बड़ा झटका 100 ऑक्टेन पेट्रोल XP100 इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को लगा है। इसकी कीमत में 11 रुपये प्रति लीटर की सीधी बढ़ोतरी की गई है।पुरानी कीमत ₹149 प्रति लीटर थी, अब नई कीमत ₹160 प्रति लीटर हो गई है।
प्रीमियम डीजल भी हुआ महंगा
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) ने अपने एक्स्ट्रा ग्रीन (Extra Green) प्रीमियम डीजल के दाम भी बढ़ा दिए हैं। इसमें करीब 1.50 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। पुरानी कीमत ₹91.49 प्रति लीटर थी, अब नई कीमत ₹92.99 प्रति लीटर हो गई है।
प्रमुख शहरों और क्षेत्रों पर असर
इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में प्रीमियम डीजल की कीमतें ₹95 से ₹96 के करीब पहुंच गई हैं। तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) के दामों में उछाल और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति को देखते हुए यह संशोधन किया गया है।
किन पर पड़ेगा असर?
परिवहन और लॉजिस्टिक्स: प्रीमियम डीजल महंगा होने से माल ढुलाई की लागत बढ़ सकती है। आधुनिक कृषि उपकरणों में प्रीमियम ईंधन के उपयोग से खेती की लागत पर असर पड़ेगा। XP100 पेट्रोल का उपयोग मुख्य रूप से हाई-एंड गाड़ियों में होता है, जिनका बजट अब बिगड़ना तय है।







