Breaking
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
- Janjgir-Champa News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-न...
- Surajpur Social Welfare News: सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू...
- Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीए...
- Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट म...
- Raipur News: समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक ...
- Bijapur Naxal Surrender News: बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 35...
- Crime News: CAF जवान को बंधक बनाकर मारपीट, 11 लाख के लेन-देन विवाद में स्टाम्...
- Crime News: कवर्धा में हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ...
CG पुलिस आरक्षक भर्ती के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका, परिजनों के साथ गृहमंत्री से मिले अभ्यर्थी

रायपुर। प्रदेश में हुई पुलिस आरक्षक भर्ती के परिणाम जारी होने के बाद विवाद तेज हो गया है। चयन सूची में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सैकड़ों अभ्यर्थी गुरुवार को याचिका दायर करने बिलासपुर हाईकोर्ट पहुंचे। अभ्यर्थियों का कहना है कि कई जिलों में एक ही कैटेगरी में कम अंक पाने वाले चयनित हुए, जबकि अधिक अंक वाले बाहर कर दिए गए।

कुछ अभ्यर्थियों के नाम एक ही जिले में सामान्य और ओबीसी दोनों की प्रतीक्षा सूची में पाए गए, जिससे चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि जांच पूरी होने तक नियुक्ति आदेश जारी न किए जाएं। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भर्ती को बड़ा घोटाला करार दिया है।
बैज ने सवाल उठाया कि लिखित अंकों को सार्वजनिक किया गया, तो शारीरिक परीक्षा के अंक क्यों नहीं जारी किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं के सपनों से खिलवाड़ कर भर्ती परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ियां कर रही है।
परीक्षा में गड़बड़ी के दोषियों पर होगी कार्रवाई : शर्मा
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर कहा है कि कांग्रेस अपनी सरकार में परीक्षा आयोजित नहीं कर सकी, जबकि वर्तमान सरकार ने इसे पूरा किया। किसी दोषी के पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि सब-इंस्पेक्टर की आगामी परीक्षा भी होगी उन्होंने कहा कि विभाग की
स्वजन के साथ गृहमंत्री से मिले अभ्यर्थी
त्तीसगढ आर्म फोर्स (सीएएफ)भर्ती के अभ्यर्थी गुरुवार को अपने स्वजनों के साथ गृह मंत्री विजय शर्मा से मिले। इस दौरान हुई चर्चा में इन अभ्यर्थियों ने 2018 की प्रतीक्षा सूची के चयनितों को नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की। ये लोग सात वर्ष से इंतजार कर रहे हैं।







